ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, 23 वाहनों से ₹71,500 का जुर्माना वसूला
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में मुख्य चौरस्ता पर शनिवार को सख्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे मुख्य चौराहा पर पुलिस टीम ने वाहनों की सघन जांच शुरू की। थानाध्यक्ष स्वयं सड़क पर मुस्तैद दिखे। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई।