वारासिवनी: कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे विधायक विवेक पटेल पर टिप्पणी के लिए 6 साल के लिए निष्कासित
शरद पूर्णिमा पर खैरलांजी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक विवेक पटेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे को भारी पड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय उइके ने अनुशासनहीनता के चलते उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। तीनों ब्लॉक अध्यक्षों की लिखित शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।