Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
cwapressassociation
3
छिंदवाड़ा नगर: ठंड बढ़ने से छिंदवाड़ा नगर निगम ने रेन बसेरों में व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| Nov 29, 2025
शनिवार रात 8:00 बजे से अचानक छिंदवाड़ा में ठंड बढ़ने से नगर निगम के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है तो वहीं रैम बसेरा में गरीब और असहाय लोगों को ठहरने की व्यवस्था की गई
#local-issues
#administration
#others
MORE NEWS
युवा संगम के अंतर्गत रोजगार मेले में 157 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन ============================================================= मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह जून 2026 में 24 जून 2026 को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कंपनियों एवं 216 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 157 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7,000 रुपये से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आईपीएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ============================================================ सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर एक दिवस पूर्व गुरुवार को आईपीएस कॉलेज छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जैमिनी खानवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी आश्रम के भाईजी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साहित्यकार श्री रमाकांत पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है, जो स्वस्थ समाज की अवधारणा के विपरीत है और इससे दूर रहकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार श्री नरेंद्र पाल ने सरकार द्वारा संचालित नशा निवारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा न करने के लिये जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉ. राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमाकांत पांडे, ब्रह्मकुमारी आश्रम के श्री ओम प्रकाश वर्मा, नशा मुक्ति केंद्र के श्री राकेश शर्मा, नवरत्न योग क्लब के श्री मनमोहन साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार श्री पाल द्वारा मजदूरों को भी नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026
कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न, किसानों को वितरित किए गए अरहर बीज मिनिकिट ========================================================= वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा में गुरुवार को कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही किसानों को निःशुल्क अरहर बीज मिनिकिट का वितरण भी किया गया। बैठक के दौरान उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को दी गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिरगाम, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती सरोज उसरेठे, जनपद सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति सदस्य श्री राजकुमार अहिरवार, श्रीमती साक्षी सुशील गोलू चौधरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एन.के. पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती अंकित धोटे, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री एस.के.दास, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सी.एम. अवस्थी, श्री दिनेश डेहरिया, श्री शंकर ब्रम्हे, श्री अशोक डोंगरे, श्री जॉय करकेट्टा, श्री जगन्नाथ कुमरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026
डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-39 में 3 दलों द्वारा 177 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 10 घरों में पाये गये लार्वा को कराया गया नष्ट ============================================================ डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-39 स्वामी विवेकानंद वार्ड में 3 दलों द्वारा 177 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया व 10 घरों में पाये लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 33 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए 203.56 करोड़ रुपये छिंदवाड़ा जिले के 1.44 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिली 17.33 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वेबकास्टिंग के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ============================================================ मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से समाज के निर्धन एवं निराश्रित वर्गों जैसे वृद्धजन, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहित एवं दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को प्रतिमाह 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय प्रतिकक्ष से राज्य शासन की पेंशन योजनाओं के 33 लाख से अधिक हितग्राहियों को मई माह पेड-इन जून 2026 की कुल 203.56 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हितग्राहियों द्वारा देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, श्री शेषराव यादव, श्री टीकाराम चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री साहिल गर्ग, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र निगम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। छिंदवाड़ा जिले के 1.44 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ- इस अवसर पर पेंशन योजनाओं के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 1 लाख 44 हजार 565 हितग्राहियों को कुल 17.33 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई। शासन द्वारा संचालित ये योजनाओं समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026