दारू: दारू में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
दारू में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान। सामाजिक रिश्ता संस्था की ओर से सोमवार को दारू में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के दिवंगत सदस्य सुरेंद्र पासवान की स्मृति में आयोजित इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों और विशेषकर युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।