सहजनवा: गीडा के नगवा गांव में साइड विवाद के चलते बवाल, युवक की पिटाई के बाद कार को आग के हवाले किया गया
गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। रास्ते में साइड देने को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ युवकों ने कार चालक नंदन पांडेय की जमकर पिटाई कर दी और उनकी कार में आग लगा दी। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नंदन पांडेय रात करीब 10 बजे अपनी कार लेकर घर लौट रहे थे।