भितरवार: मोहना: विधायक द्वारा सब स्टेशन के नवीन फीडर पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण
भितरवार विधानसभा क्षेत्र के नगर मोहना मे विद्युत व्यवस्था और अधिक सूद्रड़ एवं सुचारु बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने सब स्टेशन के नवीन फीडर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने के साथ किसानों एवं आमजन को भी बड़ी राहत प्राप्त होगी। विधायक प्रतिनिधि सहित विद्युत अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।