रूपवास: भरतपुर क्षेत्र में कुर्की वारंटी दीपक पुलिस के हत्थे चढ़ा
भरतपुर। रूपवास थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुर्की वारंटी दीपक पुत्र मोतीसिंह (32) को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद मीणा के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक कुंजबिहारी ने पुलिस जाप्ते के साथ मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ढाना खेड़ली निवासी दीपक को धरदबोचा गया।