घाघरा: तुजों गांव में शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, वाहन जला, ड्राइवर ने घाघरा थाने में दी शिकायत
घाघरा थाना क्षेत्र के तुजों गांव में खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से ट्रक ड्राइवर के कैबिन का सारा चीज जलकर खाख हो गया। इस संबंध में ट्रक ड्राइवर कमलेश यादव ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि वह टाटा से रविवार को सीमेंट लेकर तुजों गांव आया था। गांव में सीमेंट खाली के उपरांत रात होने के कारण गांव में ही ट्रक को खड़ा किया था।