कोल: जिले में कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी, अराजक तत्वों पर रडार-SP सिटी
Koil, Aligarh | Jul 8, 2025 जिले में कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिला प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा और कांवड़ियों को लेकर विशेष सुविधा की गई है। कावड़ मार्ग के रोड को सही कराया जा रहा है और इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। अराजक तत्व रडार पर होंगे।