कोल: क्वार्सी में दबंगों पर ऑटो चालकों से अवैध चौथ वसूली का आरोप, ऑटो चालकों ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 8, 2025 क्वार्सी पर दबंगों द्वारा ऑटो चालकों से अवैध चौथ वसूली का आरोप लगा है। आरोप है कि स्थानीय दबंग ऑटो चालकों से सवारियों को भरने के लिए चौथ मांगते हैं। चौथ ना देने पर दबंगों द्वारा ऑटो चालकों पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है और उनसे मारपीट की जाती है। आरोप है कि पूर्व में आरोपी दबंगों के द्वारा लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया गया है।