कोल: जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने साधु आश्रम से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 थाना हरदुआगंज पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भूपेंद्र उर्फ़ बॉबी पुत्र कारे सिंह निवासी भवनगढ़ी थाना हरदुआगंज को पुलिस के द्वारा साधु आश्रम से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई करने के उपरांत आरोपी को सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।