कोल: यूपी में स्कूलों को बंद करने के विरोध में सपा छात्र सभा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस से हुई भिड़ंत
Koil, Aligarh | Jul 8, 2025 यूपी में सरकार द्वारा स्कूलों को बंद करने के विरोध में सपा छात्र सभा के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर इकठ्ठा हुए। इस दौरान सपा छात्र सभा ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट की मुख्य गेट में ताला लगाने का प्रयास किया। इस दौरान ताला लगाने को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई।