बलरामपुर: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी का झांसा देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेरोज़गारी के नाम पर की थी ठगी
बलरामपुर में महिला कल्याण विभाग के चाइल्ड लाइन के अंतर्गत केस वर्कर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ बड़े बाबू को पुलिस ने शनिवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में गंभीर धाराओं 406,420,467,468, 471 व 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था। सीओ डॉ जितेन्द्र कुमार ने जानकारी दी।