इटाढ़ी: जिले में 16 से 18 जून तक प्रखंड मुख्यालयों पर लगेंगे सहयोग सह जन कल्याण शिविर
Itarhi, Buxar | Jun 17, 2026 जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जून से 18 जून 2026 तक तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।