अररिया: सुरजापुर में घर पर टीन चढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, चार लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jul 8, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बेलवा पंचायत के सुरजापुर वार्ड संख्या 15 में दो पक्षों के बीच घर पर टीन चढ़ाने को लेकर हुई मारपीट कि घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।