बखरी: बखरी में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर अधिवक्ता संघ की बैठक आयोजित
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बखरी अधिवक्ता संघ की बैठक व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने किया। एसीजीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसमें अधिक से अधिक मामलों को प्रस्तुत करने की अपील की गई।