कालपी: आटा टोल प्लाजा के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार पशु चिकित्सा अधिकारी की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kalpi, Jalaun | Mar 16, 2025 आटा थाना क्षेत्र में NH 27 पर आटा टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया, हादसे में महोबा के ग्राम अजनर में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी की डंपर से टक्कर के बाद मौत हो गई, 54 वर्षीय रामसिंह होली की छुट्टी पर उरई अपने घर आए थे, वह अपनी बाइक से गांव चंडौत जा रहे थे, तभी आटा टोल के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।