कालपी: आटा थाना पुलिस ने ग्राम भदरेखी से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 14, 2025 आटा थाने के उपनिरीक्षक विनीत कुमार ने चेकिंग के दौरान बीती 11 मार्च को ग्राम भदरेखी से प्रशांत सागर उर्फ हीरो पुत्र गिरीश कुमार को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जानकारी दी है।