कालपी: ग्राम सरसई में युवक के साथ मारपीट कर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 15, 2025 चुर्खी थाना क्षेत्र के सरसई निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 13 मार्च को गांव के ही निवासी बब्लू सेमत 4 लोगों ने एक राय होकर मेरे भतीजे राघव गुर्जर के साथ मारपीट कर दी थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे जानकारी दी है।