कालपी: कालपी नगर में एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Kalpi, Jalaun | Mar 15, 2025 कालपी नगर में शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है, इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं, वहीं उन्होंने लोगों से मौजूदा त्योहार और भाई दूज को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।