कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने ग्राम कान्हाखेड़ा से 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 15, 2025 कदौरा थाने के उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने चेकिंग के दौरान बीती 12 मार्च को ग्राम कान्हाखेड़ा से छोटेलाल अहिरवार पुत्र चटोरे निवासी शहीद नगर कदौरा को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है।