कोंडागांव: तीसरे रविवार को फरसगांव के युवाओं का श्रमदान जारी, व्यापारी ने दिए उपकरण, नगर पंचायत ने उठाया कचरा
फरसगांव नगर की सुंदरता और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फरसगांव के युवाओं का श्रमदान अभियान लगातार तीसरे रविवार भी जारी रहा। रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक स्वतंत्र ग्रुप के युवाओं ने मुख्य मार्ग के डिवाइडर में लगे पेड़-पौधों की कटिंग-छंटाई कर उन्हें व्यवस्थित किया। सिटीओ कॉलोनी से पेट्रोल पंप तक चल रहे इस अभियान में अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है।