प्रतापगढ़: बलीपुर स्थित चारू हॉस्पिटल में मृत प्रमाण पत्र न मिलने और मौत के कारण को लेकर मृतक के परिजनों ने किया हंगामा
बीती रात शहर के बलीपुर स्थित चारू हॉस्पिटल में हंगामा हुआ। दरअसल चारु हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने और मौत के कारण को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। वहीं मृतक के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है।