प्रतापगढ़: गडवारा स्थित एआरटीओ में बच्चों से भरी स्कूल बस को रोकने के मामले में सदर विधायक ने जताई नाराजगी
एआरटीओ द्वारा दो दिन पूर्व बच्चों से भरी स्कूल बस को पकडकर एआरटीओ में रोकने के मामले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने नाराजगी जताई है। सदर विधायक ने कहा कि बस का फिटनेस न होने पर पहले नोटिस जारी करें, समय से पहले विद्यालय को चेतावनी देनी चाहिए, अगर न सुने तो दंडात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि एआरटीओ को इस तरह के व्यवहार न करने की चेतावनी भी दी थी।