प्रतापगढ़: दलापुर गांव में घर में घुसा विष खोपड़ा, युवक ने जहरीले जंतु को पकड़कर बाहर निकाला
राम आधार यादव निवासी दलापुर का पक्का मकान बना हुआ है। मकान में एक विषैला विश खोपड़ा घर के कमरे में घुस गया। जिससे घर की महिलाओं में दहशत फैल गई। जहरीले जंतु को पकड़ने में माहिर सोनू पुजारी निवासी बरई पार जनपद जौनपुर को घटना की जानकारी दी गई। बुधवार की देर शाम मौके पर पहुंचे सोनू ने 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद विशखोपडे को कमरे से पकड़ कर बाहर निकाला।