प्रतापगढ़: पूरेधनी गांव के तीन भाइयों में इकलौते बेटे की प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में मौत
पुरेधनी गांव निवासी विकास कुमार गौतम उम्र 22 वर्ष पुत्र विश्राम गौतम निवासी घर से मंगलवार अपने ननिहाल लौवार गया था। सुबह दिल्ली जाने का टिकट था। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिसके जानकारी फोन से उसने अपने एक दोस्त को दी। आधे घंटे बाद इस दोस्त के फोन पर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने फोन किया कि विकास की मौत हो चुकी हैं।