प्रतापगढ़: बाघराय थाना क्षेत्र के सकरदहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किया घर में तोड़फोड़,एसपी से शिकायत
बाघराय थाना क्षेत्र के सकरदहा निवासिनी सपना पुत्री राम प्रकाश ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की 14 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी राय बहादुर और उनके लड़के पीड़िता के घर पर आकर तोड़फोड़ किए,उसके घर के बाहर रखा समान जबरन दबंगई के बल पर सामान उठा ले गए, पीड़िता और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दिए। एसपी से बुधवार को गुहार लगाई।