लालगंज: पचोखर गांव में बहुउद्देशीय सहकारी समिति का उद्घाटन मिर्जापुर सोनभद्र के चेयरमैन डॉक्टर जगदीश पटेल ने किया
लालगंज क्षेत्र के पचोखर गांव में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 का सोमवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर सोनभद्र के चेयरमैन डॉक्टर जगदीश पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समिति का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में किसानों और आमजन को सहकारिता के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराना है।