बालूमाथ: तेतरियाखार कोलियरी में आग से झुलसे सीसीएल कर्मी की हालत नाज़ुक, रांची में इलाज जारी, मदद की अपील
सीसीएल की राजहरा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित तेतरियाखार कोलियरी में कार्यरत सीसीएल कर्मी अनुज यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अनुज यादव मंगलवार की सुबह तेतरियाखार कोलियरी के कोयला स्टॉक में लगी आग को बुझाने का कार्य कर रहा था, कि ईसी दौरान वह अनियंत्रित होकर जली हुई कोयले के स्टॉक में गिर कर बुरी तरह से झुलस गया था l