पटना ग्रामीण: फतुहा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली,NMCH में युवक ने दम तोड़ा,मौके पर से एक खोखा बरामद,सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस।
पटना के फतुहा में फोरलेन आर ओ बी से पहले सड़क किनारे एक 25 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई।इससे उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते हैं पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ हालत में युवक की लाश मिली है।इसे पुलिस ने NMCH भिजवा दिया है।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।