पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में जन विश्वास रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार को बताया देश की राजनीति का नर्व सेंटर
पटना में जनविश्वाश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा देश में जब भी बदलाव आता है,तो बिहार में तूफान शुरू होता है। यहां से तूफान बाकी प्रदेशों में जाता है। बिहार देश की राजनीति का नर्व सेंटर है। आज देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ नफरत,हिंसा,अहंकार तो दूसरी तरफ मोहब्बत,भाईचारा है। आप गठबंधन को समझना चाहते हो तो एक लाइन समझ सकते हो।