पटना ग्रामीण: BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने सपा प्रमुख के बयान पर किया पलटवार, कहा- दिन में सपना देखने में कोई पाबंदी है क्या?
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को यूपी और बिहार में हराने के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि "दिन में सपना देखने में कोई पाबंदी है क्या। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को 80 सीटों में से 2 सीटें भी नहीं मिलेंगी, इसी पर विवाद है. बिहार में INDIA गठबंधन और उत्तर प्रदेश में PDA का सूपड़ा साफ होगा।