कोईलवर: कोईलवर ग्रामीण फीडर से सोमवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बाधित, जेई ने दी जानकारी
कोईलवर नगर पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप पोकलेन मशीन से साफ-सफाई एवं उड़ाही कार्य के कारण सोमवार को 11 केवी कोईलवर ग्रामीण फीडर से विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रभात कुमार ने रविवार की रात्रि 8:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह 7:00 से 10:00 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।