चरथावल रोड पर स्थित N.R ट्रेडिंग नाम की एक वेस्ट केमिकल एकत्र करने वाले फैक्ट्री में बुधवार को प्रशासनिक टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई सदर तहसीलदार राधेश्याम गोड एवं आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान टीम ने फैक्ट्री परिसर में मौजूद वेस्ट केमिकल के सैंपल लिए और उसे बारीकी से परखा।