मुज़फ्फरनगर: रुड़की रॉड पर जनता के लिए खुला कल्याण मंडप भवन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया उद्घाटन
बुधवार को रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के सामने पालिका मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत द्वारा बनाये गये नव निर्मित कल्याण मंडप भवन का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल बतौर अतिथि मौजूद रहे। बताते चलें कि निर्मित भवन का लोकार्पण वैसे तो 7 अप्रैल को होना था, पर कुछ मुददों को लेकर कुछ सभासद नाराज चल रहे थे।