मुज़फ्फरनगर: बुढाना पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार, भारी मात्रा में तमंचे किए बरामद
पुलिस लाइन में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि बुढाना पुलिस के द्वारा एक अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मेहरबान पुत्र नाजर, कयूम पुत्र फहमुद्दीन, राहुल पुत्र फसी को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 20 बने अधबने तमंचे, जिंदा कारतूस 315 बोर, 6 नाल लोहे की एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है