गझंडी स्टेशन पर 30 बोतल शराब बरामद, उत्पाद विभाग को सौंपा
कोडरमा। गझंडी स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने 09 सितंबर को दानापुर एक्सप्रेस के कोच से लावारिस हालत में रखे चार बैग बरामद किए। तलाशी में 30 बोतल अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कुल क्षमता 30.75 लीटर और कीमत करीब 27,920 रुपये आंकी गई। शराब को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, कोडरमा को सौंप दिया गया।