रामगढ़: रामगढ़ नगर पालिका का वीडियो वायरल, सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ और ग्रामीण के बीच तीखी नोकझोंक
Ramgarh, Alwar | Aug 21, 2026 रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) जगदीश खीचड़ और सोनगढ़ निवासी सुभाष यादव के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो शुक्रवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।