जमुई: बाइक चोरी मामले में सिमुलतला थाना की पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 पूर्व में हुए एक बाइक चोरी मामले का सिमुलतला थाना की पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में मोबाइल लोकेशन व अमानवीय सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने बाइक चोरी की बातों को स्वीकार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान ख़ैरा थाना क्षेत्र के अमरवा गांव निवासी अरुण कुमार राय के रूप में हुई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।