जमुई: जमुई के एक गांव में नाबालिग को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों के द्वारा नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग का शुक्रवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। कोर्ट में बयान कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तालाश में जुटी हुई है।