कोरबा: कोरबा में पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, घर में खुशियां थीं, तालाब में मिला पति का शव, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस
Korba, Korba | Sep 9, 2026 कोरबा के पाली थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवकन्या तालाब में मंगलवार सुबह एक 34 वर्षीय व्यक्ति का शव तैरता मिला।सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।