【#दानापुर】
अनंत सिंह की बेटी की तिलक की रस्में संपन्न, दानापुर रिसोर्ट से लौटा काफिला.
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी के विवाह की तिलक की रस्में संपन्न हो गई. दानापुर रिसोर्ट में समधी के द्वारा आयोजित भव्य तिलक समारोह विधिवत पूरा हुआ.तिलक समारोह के बाद अनंत सिंह अपने काफिले के साथ दानापुर से वापस लौट गए. इस दौरान परिवार के सदस्यों, समर्थकों और करीबियों में उत्सव का माहौल बना रहा.
अब विवाह समारोह की आगे की रस्मों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।।