Follow... ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ग्रामीणों से जल संग्रहण और जल स्रोतों के रखरखाव व संरक्षण की अपील की
बोरीना गांव में नाला चौक होने और गंदगी मिलने पर वीडीओ और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई
मंत्री ने चेतावनी दी कि 8 दिन बाद दोबारा दौरा करने पर यदि कीचड़ मिला, तो निलंबन और सख्त कार्रवाई तय है
नागर ने अमृतकुआ में अधिकारियों से कहा कि जब तक सरकारी सिस्टम में सुधार नहीं होगा, तब तक गांवों का विकास संभव नहीं है
फर्जी बिल उठाने वाली कंपनियों को तुरंत ब्लैकलिस्ट करने तथा लापरवाही बरतने वालों से रिकवरी करने के आदेश दिए
चौपाल और निरीक्षण के दौरान जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल और प्रधान जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री नागर बुधवार को कुराडिया खुर्द, श्यामपुरा और मंडाप गांव पहुंचे
Sangod, Kota | Jun 3, 2026