विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, श्रद्धांजलि सभा एवं तिरंगा यात्रा निकाली
राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश
#HarGharTiranga अभियान-2026 के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय मुरैना में मौन जुलूस, श्रद्धांजलि सभा एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले तथा विस्थापन एवं पीड़ा का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, समाजसेवी डॉ. योगेश गुप्ता, श्री कमलेश कुशवाह, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मौन जुलूस एवं तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय, मुरैना से हुआ। यात्रा बैरियर चौराहा होते हुए शहीद स्मारक, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभाजन विभीषिका के पीड़ितों एवं बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से मिली सीख को स्मरण रखते हुए हमें सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करना चाहिए।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #IndependenceDay
103 views | Morena, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026