पटवारियों के आंदोलन को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का समर्थन, नोटिस की प्रतियां जलाकर जताया विरोध, आज जिला प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन..
राजस्व पटवारियों के आंदोलन को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने समर्थन दिया। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने ब्रेक इन सर्विस नोटिस की प्रतियां जलाकर जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सर्वे के निलंबन का भी विरोध किया। 3 नवंबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शासन से चर्चा कराने की मांग की जाएगी..
#breakingnews #andolan #patwari