*राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा चुनाव 9 अगस्त को*
*प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान सहित प्रदेश नेतृत्व रहेगा मौजूद*
सवाई माधोपुर 4 अगस्त। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को धाकड़ धर्मशाला, चौथ का बरवाड़ा में आयोजित होने वाले जिला शाखा सवाई माधोपुर के निर्वाचन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से प्रभावी पैरवी करने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि जिला शाखा सवाई माधोपुर के निर्वाचन 9 अगस्त को चौथ का बरवाड़ा में निर्वाचन अधिकारी गिर्राज वर्मा व पर्यवेक्षक कन्हैयालाल सैनी की देखरेख में संपन्न होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीना, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी, जिला प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में सदस्य शिक्षक उपस्थित रहेंगे।
बैठक में शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022 के शेष पीटीआई का शीघ्र स्थाईकरण करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने जल्द स्थाईकरण आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।
प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि जिला निर्वाचन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन का उद्देश्य लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन संपन्न कर शिक्षक हितों की आवाज को और अधिक मजबूत करना है।
बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वसीम, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष मोहसिन खान, ब्लॉक अध्यक्ष खंडार ओमप्रकाश मीना, ब्लॉक मंत्री पिंकेश बैरागी, ब्लॉक सभाध्यक्ष रामधन गुर्जर, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सामरिया, मानसिंह मीना, संगठन मंत्री रज्जाक मोहम्मद, कार्यालय मंत्री दामोदर वर्मा, सुरेंद्र मालिया, उत्तम महावर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शिक्षक उपस्थित रहे।