बैतूल नगर: मुर्गी बनी बवाल की वजह! गर्ग कॉलोनी में मुर्गी को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 3 घायल
बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गर्ग कॉलोनी में एक मामूली बात ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। मुर्गी के घर की दहलीज पर जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना ग