रामगढ़: अलवर-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, रामगढ़ एडीजे कोर्ट का बाबू घायल, अलवर रेफर
Ramgarh, Alwar | Sep 10, 2026 रामगढ़ कस्बे से गुजर रहे अलवर-दिल्ली हाईवे पर रेलवे फाटक से आगे चमन होटल के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार रामगढ़ एडीजे कोर्ट के बाबू को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।