नजीबाबाद: नजीबाबाद में किसानों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत आयोजित
गन्ना किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, घटतौली, प्रदूषण, ओवरहाइट-ओवरलोड वाहनों सहित विभिन्न प्रमुख समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले आज दिनांक 07.09.2026 11:00 तहसील परिसर नजीबाबाद में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।