मड़िहान: न्यायालय के आदेश पर हाजिर न होने पर थाना संत नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को उनके घर से पकड़कर न्यायालय में किया प्रस्तुत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सोमेन वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में। थाना संत नगर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। सोमवार की शाम 5:00 बजे थाना संत नगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्त। झगड़ु पुत्र आसे निवासी बोदा कला थाना संत नगर। बुद्धु कोल पुत्र समई निवासी रामपुर बोदा थाना संत नगर को गिरफ्तार किया गया।